
बिहार इलेक्शन में लोक गायिका MAITHILI THAKUR एक आकर्षण का केंद्र बनी रही | उसका कारण है इतनी छोटी उमर में इतना बड़ा लक्ष्य |
Bihar Election 2025 काफी सुर्ख़ियों में रहा है | लेकिन इसी चुनाव में एक और चेहरा जो काफी चर्चा में रहा है वो है मैथिली ठाकुर | जैसे ही बिहार चुनाव के नतीजे पास आते गए गूगल पर एक नाम काफी ट्रेंड करने लगा “मैथिली ठाकुर” | आइए जानते है कौन है मैथिली ठाकुर और क्यों आई सुर्खियों में |
Maithili Thakur Biography In Hindi
कब और कहा हुआ Maithili Thakur का जन्म :–
Maithili Thakur का जन्म Madhubani (बिहार) में 25 जुलाई 2000 में एक आदर्श और संगीत से प्यार करने वाले धार्मिक परिवार में हुआ था | Maithili Thakur को संगीत की प्रेरणा उनके पिता Ramesh Thakur से मिली जो खुद एक Music Teacher थे | Maithili Thakur का छोटी सी उम्र में ही संगीत में मन लगने लगा और उन्होंने मात्र पांच साल की छोटी सी उम्र में हारमोनियम बजाना सीख लिया था |
Maithili Thakur की शिक्षा (Education Of Maithili Thakur ):–
Maithili Thakur ने अपने स्कूलिंग दिल्ली MCD स्कूल से की और कॉलेज की पढ़ाई Bharati College से पूरी की| बाद में उन्होंने UNIVERSITY OF DELHI से BA की डिग्री प्राप्त की |
Maithili की सोशल मीडिया लाइफ :–
मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ टाइम पास के लिए न करके उसको अपनी सफलता का जरिया बनाया | सोशल मीडिया पर उन्होंने कई लोक गीत, भक्ति गीत कई भाषाओं में प्रस्तुत किए |
लाखों लोगों का सोशल परिवार :–
Maithili Thakur के टैलेंट को देखते हुए लोग उनसे काफी प्रभावित हुए और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनका परिवार लाखों लोगों का हो गया | उन्होंने पारंपरिक संगीत को मॉडर्न सोशल मीडिया से जोड़कर प्रस्तुत किया जो लोगों को काफी पसंद आया |
Maithili Thakur को मिल चुका है ये पुरस्कार:– उनके संगीत कला में उनको 2021 में उस्ताद बिस्मिल्ला खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| बाद में मैथिली ठाकुर को बिहार स्टेट का आइकन भी बनाया गया |
कब किया मैथिली ने राजनीति में प्रवेश:– उनका राजनीति सफर Bihar Election 2025 में शुरू हुआ और पहले ही इलेक्शन में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अलीनगर शीट को जीत लिया |
कितनी है मैथिली की संपति (Net Worth Of Maithili Thakur ):– चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार मैथिली ठाकुर की संपति करोड़ों रुपए में है | उनके एक शो की फीस लगभग 5 से 7 लाख रुपए तक बताई जा रही है |
ONLINE EARNING TIPS
आईए मैथिली ठाकुर के बारे में जानते हैं वो महत्वपूर्ण प्रश्न , जिनका उत्तर हर कोई जानना चाहता है |
FAQs:-
प्रश्न:–मैथिली ठाकुर का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर:– 25 जुलाई 2000 में बिहार के Madhubani में मैथिली ठाकुर का जन्म हुआ था |
प्रश्न:– मैथिली ठाकुर कितने साल की हैं?
उत्तर:– मैथिली ठाकुर 25 साल की लोकप्रिय युवा सिंगर है जो अब पॉलिटिशियन भी बन चुकी है |
प्रश्न:– मैथिली ठाकुर के पिता का क्या नाम है?
उत्तर:– मैथिली ठाकुर के पिता का नाम रमेश ठाकुर है जो एक म्यूजिक टीचर थे |
प्रश्न:– मैथिली ठाकुर ने अपना पहला चुनाव कब और कहां से जीता ?
उत्तर:–मैथिली ठाकुर ने अपना पहला चुनाव बिहार के अलीनगर से 2025 में जीता | मैथिली अलीनगर विधानसभा से बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में पहला इलेक्शन लड़ी और जीत गई |
प्रश्न:–Maithili Thakur की कुल संपति (Net Worth ) कितनी है ? What is the net worth of singer Maithili Thakur |
उत्तर:– चुनावी हलफनामे के अनुसार मैथिली ठाकुर की चल और अचल संपति को मिलाकर देखा जाए तो उनके पास करोड़ों में संपति है |
Thanks for your kind visite at haryanavani.com . Please subscribe our notifications for daily hindi news, breaking news,daily updates ,job alert ,sarkari yojana and sports news.





