दिल्ली के गेस्ट टीचर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नहीं मिल रही है राहत | 1 Wow Great Soon Delhi Guest Teachers will get hike in salary ?

By parmsknd@gmail.com

Published On:

Date:

delhi guest teachers
delhi guest teachers

दिल्ली के गेस्ट टीचर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नहीं मिल रही है राहत ! क्या वर्षों से काम कर रहे दिल्ली के गेस्ट टीचर्स का ऐसे ही होता रहेगा शोषण ! क्या एक शिक्षक को भी दर दर की खानी पड़ेगी ठोकरें !

आईये जानते हैं दिल्ली के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हजारों guest teachers का दर्द , उन्हीं की जुबानी !

Delhi Guest Teachers news | Delhi News
बात कांग्रेस के समय से शुरू होती है जब शीला दीक्षित की सरकार दिल्ली में होती है और गैस टीचर्स अपनी मांगों को लेकर उनके पास जाते है लेकिन कांग्रेस सरकार में कोई भी समाधान नहीं हो पाता , वहाँ से शुरू होता है Delhi Guest Teachers का संघर्ष | उसके बाद अन्ना हजारे का आंदोलन होता है उसमें अरविंद केजरीवाल एक मुख्य चेहरे के रूप में सामने आते है और वह कहते हैं की दिल्ली की सारी समस्याओं को हम सुलझाएंगे |इलेक्शन में आने की तैयारी करते और जनता से बड़े-बड़े वायदे करते, इन्हीं वादों के बीच अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी गेस्ट टीचर्स और कांटेक्ट कर्मचारियों से भी एक वादा करती है कि जैसे ही दिल्ली में उनकी सरकार आएगी वह हर एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी और गेस्ट टीचर को बड़ी राहत देने का काम करेंगे | उन्होंने कहा जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तुरंत प्रभाव से Delhi Guest Teachers और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा तथा उनकी तनख्वाह में वृद्धि की जाएगी , समय बिता इलेक्शन आए और आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो पाए|
LG काम नहीं करने दे रहे :-जब-जब दिल्ली के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी और Delhi Guest Teachers अपनी मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के पास गए तब तब उनको या तो यह जवाब मिला कि उनकी समस्याओं के ऊपर काम किया जा रहा है या यह जवाब मिला कि वह तो सब कुछ करना चाहते हैं लेकिन दिल्ली के LG जो कि भारतीय जनता पार्टी से है वह कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और गेस्ट टीचर्स के लिए कुछ भी नहीं करने दे रहे हैं | दिल्ली के गेस्ट टीचर्स ने बार-बार आम आदमी पार्टी का दरवाजा खटखटाया, धरना प्रदर्शन किया, मिन्नतें की लेकिन आम आदमी पार्टी ने उनकी एक ना सुनी और उनके भविष्य को लटका हुआ छोड़ दिया |
2024 में इलेक्शन का माहौल गर्म हुआ अलग-अलग पार्टियों ने अपने अपने वायदे किए :-
2024 में इलेक्शन का माहौल गर्म होते ही सभी पार्टियों ने जनता से फिर से वोट का खेल शुरू कर दिया और फिर वही वायदे, कि हम गेस्ट टीचर्स और कांट्रैक्ट्स कर्मचारियों को पक्का करेंगे और उनकी तनख्वाह में वृद्धि करेंगे | इलेक्शन हुआ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाई, जैसी ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, दिल्ली के गेस्ट टीचर और कांटेक्ट कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई , मानो उनके सपने पूरे होने वाले हों|
उनको ऐसा लगने लगा कि अब तो भारतीय जनता पार्टी उनकी सभी समस्याओं को दूर कर देगी और उनको पक्की नौकरी और तनख्वाह में वृद्धि करके देगी | समय बीतता गया और भारतीय जनता पार्टी भी अपनी राजनीति में इतनी गुम हो गई कि उन्होंने अपने किए हुए वादों को याद नहीं किया | दिल्ली के सभी Delhi Guest Teachers और कांटेक्ट कर्मचारी समय-समय पर धरना करते , सरकार से अपने किए हुए वादों को पूरा करने के लिए मांगे उठाते लेकिन उनकी एक ना सुनी गई |और पहले वाली पार्टियों की तरह ही भारतीय जनता पार्टी ने भी सभी गेस्ट टीचर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को यही सांत्वना दी कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और बहुत जल्द उनकी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी | आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को लगभग 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक Delhi Guest Teachers और कांटेक्ट कर्मचारियों के लिए कोई भी ऐसा काम नहीं किया गया जिससे उनको लगे कि उनकी जिंदगी में भी कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं |

Ayushmann Khurrana’s No1 Great Film & Thamma Box Office Collection


लेकिन फिर भी गेस्ट टीचर्स को दिल्ली में राज कर रही भारतीय जनता पार्टी से ही एकमात्र उम्मीद है और वह इस उम्मीद को लेकर बार-बार दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद जी से और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों से लगातार मिलते रहते हैं | दिल्ली के गेस्ट टीचर्स का बस एक ही कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी की 5 10 15 साल तक इस जॉब को दे दिए हैं तो अब सरकार का फर्ज बनता है कि वह दिल्ली में कार्य कर रहे सभी के सभी Guest Teachers के बारे में कुछ सोचे और जल्द से जल्द उनकी सैलरी बढ़ाने का काम करें |

Is Hostinger A best Hosting Server ? Check Now

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता जी के बयान के बाद जागी दिल्ली के गेस्ट टीचर्स में सैलरी बढ़ाने की उम्मीद !

अब दिल्ली के गेस्ट टीचर्स के लिए बहुत जल्द खुशखबरी आने वाली है , जब यह बात दिल्ली की CM रेखा गुप्ता जी ने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी कि हम गेस्ट टीचर के लिए बहुत जल्द बहुत अच्छा कुछ करने वाले है | CM रेखा गुप्ता जी का यह बयान मानो दिल्ली के सभी गेस्ट टीचर्स के लिए एक उमीद बन गया हो | अब अगर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता जी का यह बयान सही साबित होता है तो दिल्ली के Guest Teachers और बाकी कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स के लिए यह बहुत ही ज्यादा खुशी की बात होगी | दिल्ली के गेस्ट टीचर्स कि अब बस एक ही उम्मीद है ,दिल्ली में राज कर रही भारतीय जनता पार्टी | अगर अब भी दिल्ली के गेस्ट टीचर्स का काम नहीं होता है तो वह कभी भी नहीं होगा |
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स की कहानी उन्हीं की जुबानी !

Related Search

Delhi Guest Teachers News |Delhi Breaking News

Leave a Comment