हरियाणा के बारे में अगर ये बातें जान लोगो तो आपका सीना गर्व से चोड़ा हो जाएगा , आइये आज Haryana Day के मौके पर जाने हरियाणा के गर्व भरे फैक्ट्स और अहम जानकारी |
आप सब यह तो जानते ही हैं कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा भारत के नक्शे पर एक नया राज्य बनकर उभरा था | यहां की रग रग में बहादुर मेहनत फौजी परंपरा खेलकूद खेती और संस्कृति कूट-कूट कर भरी हुई है |
Unknown Facts Of Haryana On Haryana Day 2025
- हरियाणा देश को सबसे ज्यादा फौजी देने वाला राज्य है, यहां के युवा फौज में भर्ती होने का जन्मजात जज्बा लेकर पैदा होते हैं |
- दूध उत्पादन में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाले राज्यों में एक है |
- ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लेने वाले खिलाड़ी हरियाणा से ही पाए जाते हैं |
- यहां के लोग खेती और पशुपालन से देश की इकोनॉमी में काफी योगदान देते हैं |
- एशिया की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी कृषि मंडी हरियाणा में मौजूद है |
- फिलहाल हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी बागवानी मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है | यहां से आमजन और किसानों को काफी फायदा होने वाला है |
- 1 नवंबर 1966 को हरियाणा में केवल सात जिले अंबाला , करनाल, रोहतक, जिंद, हिसार, महेन्द्रगढ़ और गुडगांव थे | और अब यह संख्या 22 पर पहुंच चुकी है |
- हरियाणा की सीमा पांच राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तथा दो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली से घिरी हुई है |
HARYANA MAP WITH DISTRICT NAME
आईए जानते हैं कौन थे हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री :–
हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री श्री भगवत दयाल शर्मा थे जिनका कार्यकाल 1 नवंबर 1966 से लेकर 23 मार्च 1967 तक रहा | भगवत दयाल शर्मा को लोग उनके उपनाम पंडित जी के नाम से भी जानते थे |हरियाणा के पहली मुख्यमंत्री रहे भगवत दयाल शर्मा जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी काफी योगदान रहा है | हरियाणा के मुख्यमंत्री के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश और उड़ीसा के राज्यपाल के रूप में भी कार्यभार संभाला था |
हरियाणा में सबसे लंबे समय (कुल समय) तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड किनके नाम है :-
हरियाणा में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक कार्य करने वाले व्यक्ति भजनलाल | उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर 11 साल और 10 महीने तक कार्य किया |
लगातार लंबे समय तक मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड किनके नाम है:-
यही अगर लगातार सबसे लंबे समय तक बने रहे मुख्यमंत्री की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम है जो लगातार 9 साल और 235 दिन तक मुख्यमंत्री रहे |
हरियाणा में सबसे ज्यादा बार चुने जाने वाले मुख्यमंत्री :-
चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नाम हरियाणा में सबसे ज्यादा बार चुने जाने वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है | चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे |
हरियाणा के प्रमुख ऐतिहासिक ,धार्मिक ,प्राकृतिक और वन्य जीव पर्यटन स्थल :-
- चंडीगढ़ :–राजधानी चंडीगढ़ में रॉक गार्डन, सुखना झील और रोज गार्डन हरियाणा के पर्यटन स्थलों में विशेष है |
- कुरूक्षेत्र:– कुरुक्षेत्र को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थली के नाम से भी जाना जाता है | यह क्षेत्र महाभारत काल से जुड़ा हुआ है | कुरुक्षेत्र में आपको ब्रह्म सरोवर , श्री कृष्ण संग्रहालय , ज्योतिष गीता ज्ञान जैसे संस्थान आदि जैसे स्थान देखने को मिलते हैं | कुरुक्षेत्र में इसके अलावा शेखचिल्ली का मकबरा भी मौजूद है जो उसकी वास्तुकला के लिए काफी मशहूर है | इसका निर्माण 17वीं सदी मैं करवाया गया था |
- पानीपत ऐतिहासिक युद्धों के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है | पानीपत में आपको काबुली बाग देखने को मिलेगा जो एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है | माना जाता है कि काबुली बाग को बाबर ने पानीपत के पहले युद्ध के बाद बनवाया था |
- हरियाणा में और भी काफी अच्छे पर्यटन स्थल है जैसे मोरनी हिल, सूरजकुंड और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान |
- यमुनानगर में कालेश्वर राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है जो लगभग 13000 एकड़ में फैला हुआ है |यहां पर आपको काफी मात्रा में वन्य जीव और वनस्पति मिलेंगे |
हरियाणा के प्रसिद्ध मिठाइयां
वैसे तो हरियाणा की राजकीय मिठाई जलेबी है लेकिन हरियाणा में जलेबी के साथ-साथ घेवर फिरनी और गोंद के लड्डू जैसी कई मिठाइयां काफी प्रसिद्ध है | हरियाणा की प्रसिद्ध मिठाइयों में घेवर और डोडा बर्फी काफी मशहूर है |इसके साथ-साथ हलवा ,मालपुरा और मीठे चावल भी शामिल है |
आइए अब हम जानते हैं हरियाणा के राजकीय प्रतीकों के बारे में
- पीपल:– पीपल हरियाणा का राजकीय वृक्ष है |
- काला हिरण:– राजकीय पशु
- कमल का फूल :–राजकीय फूल |
- काला फ्रैंकलिन:– राजकीय पक्षी|
- कुश्ती:–राजकीय खेल
SOME BASIC QUESTIONS ABOUT HARYANA ON HARYANA DAY
Q. WHEN WAS HARYANA SEPERATED FROM PUNJAB ?
Ans. 1 November 1966 and this day is celebrated as Haryana Day .
Q. Total area of Haryana ?
Ans. 44212 Squre Killometer.
Q. Which is the largest district of haryana ?
Ans. Sirsa is the largest district according to area .
Q. Total District In Haryana ?
Ans . There are 22 total district in haryana .
Q. Present Cm
Ans. Nayab Singh Saini .
Ans. What is the total budget of haryana in 2025-2026 ?
Ans. It is about 205017.29 crore which is increased by 13.7 % from previous year budget .
Thanks For reading the article on haryanavani.com , No.1 digital haryana news portal .










