Amazon Se Paise Kaise Kamaye : अमेजन से बिना इन्वेस्टमेंट करे पैसे कैसे कमाए ?
पैसे कमाना आसान है या मुश्किल ? आपको क्या लगता है ? आज का युग एक ऐसा युग है जिसमें अगर आप टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना जानते हो तो आप घर बैठे ही लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हो |
Online Earning करने के बहुत रास्ते है जिनमें से एक है Amazon | आप भी Amazon se paise kaise kamaye यही search करके यहां आए
होंगे |
चलिए जानते है कि Amazon se paise kaise kamaye |
Amazon मुख्य तौर पर आपको दो तरीके से पैसे कमाने का मौका देता हैं |
- खर्च करके
- बिना कोई खर्च के
1. With Investment Amazon Se paise Kaise Kamaye ( खर्च करके ) :-
इसमें आपको अमेजन पर एक सेलर अकाउंट बनाना होगा | यह सेलर अकाउंट आपकी online Dukan की तरह काम करेगा | आपके पास जो भी प्रोडक्ट होंगे वो ऑल इंडिया सबको दिखेंगे | अब अगर किसी Customer को आपका प्रोडक्ट पसंद आता है तो वो Customer आपका प्रोडक्ट खरीद लेगा |
अब आपको उस प्रोडक्ट को पैक करके रखना है जो amazon अपने आप कस्टमर तक पहुंचा देता है | जैसे ही प्रोडक्ट कस्टमर के पास पहुंचेगा,कुछ दिन के अंदर उसका पैसा आपके बैंक खाते में डाल दिया जाता है |
इस पूरे प्रोसेस में अमेजन आपसे कुछ कमीशन चार्ज करता है | अतः जो पैसा कस्टमर PAY करता है | अमेजन उसमें से अपना कमीशन रखकर बाकी सारा पैसा आपके अकाउंट में डाल देता है |
2. Without Investment Amazon Se paise Kaise Kamaye ( बिना इन्वेस्टमेंट ):-
इसमें आपको अमेजन एफिलिएट (Amazon Affiliate) अकाउंट बनाना पड़ता है | यह अकाउंट बिल्कुल फ्री और बिना जीएसटी नंबर के
बन जाता है |
इसके लिए आपके पास कोई वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज होना जरूरी है जिसकी मदद से आपको Amazon Affiliate लिंक शेयर करने होते हैं |
जैसे ही कोई भी कस्टमर आपके द्वारा भेजे गए लिंक से अमेजन पर कोई भी प्रोडक्ट खरीदता है तो इसपर अमेजन आपको उसका कमीशन देता है जो सीधा आपके बैंक खाते में पहुंच जाता है |
इन दोनों तरीकों में पहले नंबर वाले में आपके पास GST नंबर और इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती
है |
रिस्क:– पहले वाले तरीके में आपको अपने पैसे खर्च करके आपके पास प्रोडक्ट इन्वेंटरी रखने की जरूरत होती है | अगर कोई प्रोडक्ट न बीके तो आपको उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है |
Amazon Affiliate वाला तरीका आपके लिए बिल्कुल साफ़ और बिना कोई इन्वेस्टमेंट का है | इसमें आपको अपने प्रोडक्ट खरीदकर नहीं रखने
पड़ते |
Amazon Affiliate का अकाउंट बनाकर आपको सिर्फ प्रोडक्ट्स के लिंक शेयर करने होते हैं जो आपकी online Earning का जरिए बनते हैं |










