Great Haryana No1 Haryana Day 2025

By parmsknd@gmail.com

Updated On:

Date:

HARYANADAY

हरियाणा के बारे में अगर ये बातें जान लोगो तो आपका सीना गर्व से चोड़ा हो जाएगा , आइये आज Haryana Day के मौके पर जाने हरियाणा के गर्व भरे फैक्ट्स और अहम जानकारी |

आप सब यह तो जानते ही हैं कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा भारत के नक्शे पर एक नया राज्य बनकर उभरा था | यहां की रग रग में बहादुर मेहनत फौजी परंपरा खेलकूद खेती और संस्कृति कूट-कूट कर भरी हुई है |

Unknown Facts Of Haryana On Haryana Day 2025

  1. हरियाणा देश को सबसे ज्यादा फौजी देने वाला राज्य है, यहां के युवा फौज में भर्ती होने का जन्मजात जज्बा लेकर पैदा होते हैं |
  2. दूध उत्पादन में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाले राज्यों में एक है |
  3. ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लेने वाले खिलाड़ी हरियाणा से ही पाए जाते हैं |
  4. यहां के लोग खेती और पशुपालन से देश की इकोनॉमी में काफी योगदान देते हैं |
  5. एशिया की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी कृषि मंडी हरियाणा में मौजूद है |
  6. फिलहाल हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी बागवानी मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है | यहां से आमजन और किसानों को काफी फायदा होने वाला है |
  7. 1 नवंबर 1966 को हरियाणा में केवल सात जिले अंबाला , करनाल, रोहतक, जिंद, हिसार, महेन्द्रगढ़ और गुडगांव थे | और अब यह संख्या 22 पर पहुंच चुकी है |
  8. हरियाणा की सीमा पांच राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तथा दो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली से घिरी हुई है |

CSC SEWA SERVICE

HARYANA MAP WITH DISTRICT NAME

AMAZON SALE

आईए जानते हैं कौन थे हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री :–

हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री श्री भगवत दयाल शर्मा थे जिनका कार्यकाल 1 नवंबर 1966 से लेकर 23 मार्च 1967 तक रहा | भगवत दयाल शर्मा को लोग उनके उपनाम पंडित जी के नाम से भी जानते थे |हरियाणा के पहली मुख्यमंत्री रहे भगवत दयाल शर्मा जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी काफी योगदान रहा है | हरियाणा के मुख्यमंत्री के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश और उड़ीसा के राज्यपाल के रूप में भी कार्यभार संभाला था |

हरियाणा में सबसे लंबे समय (कुल समय) तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड किनके नाम है :-

हरियाणा में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक कार्य करने वाले व्यक्ति भजनलाल | उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर 11 साल और 10 महीने तक कार्य किया |

लगातार लंबे समय तक मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड किनके नाम है:-

यही अगर लगातार सबसे लंबे समय तक बने रहे मुख्यमंत्री की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम है जो लगातार 9 साल और 235 दिन तक मुख्यमंत्री रहे |

हरियाणा में सबसे ज्यादा बार चुने जाने वाले मुख्यमंत्री :-

चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नाम हरियाणा में सबसे ज्यादा बार चुने जाने वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है | चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे |

हरियाणा के प्रमुख ऐतिहासिक ,धार्मिक ,प्राकृतिक और वन्य जीव पर्यटन स्थल :-

  1. चंडीगढ़ :–राजधानी चंडीगढ़ में रॉक गार्डन, सुखना झील और रोज गार्डन हरियाणा के पर्यटन स्थलों में विशेष है |
  2. कुरूक्षेत्र:– कुरुक्षेत्र को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थली के नाम से भी जाना जाता है | यह क्षेत्र महाभारत काल से जुड़ा हुआ है | कुरुक्षेत्र में आपको ब्रह्म सरोवर , श्री कृष्ण संग्रहालय , ज्योतिष गीता ज्ञान जैसे संस्थान आदि जैसे स्थान देखने को मिलते हैं | कुरुक्षेत्र में इसके अलावा शेखचिल्ली का मकबरा भी मौजूद है जो उसकी वास्तुकला के लिए काफी मशहूर है | इसका निर्माण 17वीं सदी मैं करवाया गया था |
  3. पानीपत ऐतिहासिक युद्धों के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है | पानीपत में आपको काबुली बाग देखने को मिलेगा जो एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है | माना जाता है कि काबुली बाग को बाबर ने पानीपत के पहले युद्ध के बाद बनवाया था |
  4. हरियाणा में और भी काफी अच्छे पर्यटन स्थल है जैसे मोरनी हिल, सूरजकुंड और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान |
  5. यमुनानगर में कालेश्वर राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है जो लगभग 13000 एकड़ में फैला हुआ है |यहां पर आपको काफी मात्रा में वन्य जीव और वनस्पति मिलेंगे |

हरियाणा के प्रसिद्ध मिठाइयां

वैसे तो हरियाणा की राजकीय मिठाई जलेबी है लेकिन हरियाणा में जलेबी के साथ-साथ घेवर फिरनी और गोंद के लड्डू जैसी कई मिठाइयां काफी प्रसिद्ध है | हरियाणा की प्रसिद्ध मिठाइयों में घेवर और डोडा बर्फी काफी मशहूर है |इसके साथ-साथ हलवा ,मालपुरा और मीठे चावल भी शामिल है |

आइए अब हम जानते हैं हरियाणा के राजकीय प्रतीकों के बारे में

  1. पीपल:– पीपल हरियाणा का राजकीय वृक्ष है |
  2. काला हिरण:– राजकीय पशु
  3. कमल का फूल :–राजकीय फूल |
  4. काला फ्रैंकलिन:– राजकीय पक्षी|
  5. कुश्ती:–राजकीय खेल

SOME BASIC QUESTIONS ABOUT HARYANA ON HARYANA DAY

Q. WHEN WAS HARYANA SEPERATED FROM PUNJAB ?

Ans. 1 November 1966 and this day is celebrated as Haryana Day .

Q. Total area of Haryana ?

Ans. 44212 Squre Killometer.

Q. Which is the largest district of haryana ?

Ans. Sirsa is the largest district according to area .

Q. Total District In Haryana ?

Ans . There are 22 total district in haryana .

Q. Present Cm

Ans. Nayab Singh Saini .

Ans. What is the total budget of haryana in 2025-2026 ?

Ans. It is about 205017.29 crore which is increased by 13.7 % from previous year budget .

Thanks For reading the article on haryanavani.com , No.1 digital haryana news portal .

Leave a Comment